नई दिल्ली : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा जरूर होगा। एनडीटीवी के पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इस्तीफा क्यों नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी छोटी बुद्धि कहती है लोकतंत्र में आम लोगों को भी अधिकार हासिल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन स्वाभाविक है।



