नई दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोमवार को सोनिया गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंच कर उनरके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पुराने दिनों की यादें भी ताजा हुई। उनके बीच उस समय की यादें ताजा हुई जब यूपीए सरकार के कार्यकाल में युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी तथा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गयीं तथा मनरेगा, राइट टू एजुकेशन और सूचना का अधिकार जैसे कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। लालू यादव ने याद किया कि कैसे सरदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी गयी थी। इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू यादव के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।




