JAC Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 12 नवंबर से भरें परीक्षा फॉर्म, जानें आखिरी तारीख

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के फॉर्म 12 नवंबर से भरे जाएंगे। बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर, जबकि लेट फीस के साथ 4 दिसंबर है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। जैक ने परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 12 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। छात्र-छात्राएं 26 नवंबर 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से पूरी करनी होगी।

आवेदन के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

जो विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें भी एक और मौका दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, 4 दिसंबर के बाद आवेदन की तारीख बढ़ाई जाएगी या नहीं, इस बारे में जैक की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा कर लें।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

जैक बोर्ड ने परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है। फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को अपना नाम, जन्मतिथि, विषयों का चयन और अन्य जरूरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर आगे एडमिट कार्ड जारी होने या परीक्षा से जुड़े दूसरे कामों में परेशानी हो सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।