जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरयू राय के प्रयास से 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, वहीं सोनारी में 27 खराब लाइटों की मरम्मत की गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में 98 सोलर एवं स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इनमें 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें पुनः स्थापित किया गया है। इससे संबंधित मोहल्लों और बस्तियों में रात्रिकालीन आवागमन तथा सुरक्षा की दृष्टि से रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आवश्यकता और स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप लाइटें लगाई गई हैं। सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के पास दो, जमुना पथ पर चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन, कैलाशनगर छठघाट के पास चार, न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात तथा गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ स्थानों पर किया गया।

इसी क्रम में मानगो के वार्ड नंबर एक में सात, शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10, वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो तथा वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटें लगाई गईं।

श्री सिंह ने बताया कि इसके अलावा अम्बे पथ, वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड में सात स्ट्रीट लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया। इस प्रकार कुल 98 नई लाइटें लगाई गई हैं। सोनारी में खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें भी दोबारा चालू किया गया है।

लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह (मानगो), लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर, विनोद सिंह (सोनारी), रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।