राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 300 प्रेशर कुकर

राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच 300 प्रेशर कुकर वितरित किए। पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को घरेलू सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची समारिटन राउंडटेबल 244 और लेडीज सर्कल 169 के संयुक्त तत्वावधान में समृद्धि सेल्स के सहयोग से रतन लाल जैन स्मृति भवन में जरूरतमंद लोगों के बीच 300 प्रेशर कुकर का वितरण किया गया। इस अवसर पर राउंडटेबल रांची 244 के चेयरमैन संदीप खेमका, वाइस चेयरमैन पौरुष जैन, सचिव अविराज अग्रवाल, अविनाश जैन, लेडीज सर्कल 169 की चेयरपर्सन अंशु गुप्ता, निखिल जैन एवं स्नेहा जैन ने लाभार्थियों के बीच कुकर वितरित किए।

राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। संस्था ने हटिया की हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल तथा खूंटी में एनडी ग्रोवर स्कूल की स्थापना में योगदान दिया है। देशभर में संस्था द्वारा 10 हजार से अधिक क्लासरूम बनवाए गए हैं।

इसके अलावा करमटोली चौक पर ट्रैफिक पुलिस के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट मॉड्यूलर ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण भी अंतिम चरण में है। संस्था का उद्देश्य ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ के माध्यम से वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Share This Article