दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का भव्य दिवाली मिलन समारोह, 500 से अधिक सीए और परिजन हुए शामिल

रांची में ICAI शाखा का भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित हुआ। 500 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों और लाइव गायन का आनंद लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रांची शाखा की ओर से श्री दिगंबर जैन भवन में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रेम, खुशियों, सौहार्द और एकता का पर्व है। ICAI रांची शाखा व्यावसायिक विकास के साथ सदस्यों के पारिवारिक जुड़ाव को भी प्राथमिकता देती है।

समारोह में बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव गायन की प्रस्तुति हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर पूर्व अध्यक्षों सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेंद्र भारती एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।