रेल कर्मचारियों के लिए Good News, अब प्रीमियम ट्रेनों में भी मिलेगा यात्रा का मौका!

News Aroma Desk
2 Min Read
रेल कर्मचारियों के लिए Good News, अब प्रीमियम ट्रेनों में भी मिलेगा यात्रा का मौका!
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रेलवे ने रेल कर्मचारियों को बड़ी राहत है। अब वें, सुविधा पास से राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि, इस सुविधा का लाभ सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ Retired कर्मचारियों को भी मिलेगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन द्वितीय संजय मनोचा और संयुक्त निदेशक स्थापना कल्याण एमएम जेयाबलान ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, फेडरेशन महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के निरंतर प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों को यह राहत दी है।

रेल कर्मचारियों में खुशी

अब कार्यरत और सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुविधा पास, सेवानिवृत्ति पास और विधवा पास के जरिए राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी अपनी पात्रता से उच्च श्रेणी में सफर कर पाएंगे।

दरअसल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के कारण इस सुविधा पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन फेडरेशन के प्रयासों से हटाया गया है। रेलवे बोर्ड ने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में जरूरी बदलाव करने को कहा है। इसके अतिरिक्त, रेलकर्मियों के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में कंफर्म बर्थ का कोटा निर्धारित करने की मांग भी रेलवे बोर्ड के सामने रखी गई है।

Share This Article