उपचुनाव वाले क्षेत्रों में ही कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे मुख्यमंत्री विजय : पलानीस्वामी

अन्नाद्रमुक प्रमुख ईके पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री विजय पर उपचुनाव संभावित क्षेत्रों में ही कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने और तमिलनाडु की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होने का आरोप लगाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई : अन्नाद्रमुक के प्रमुख ई के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह (विजय) तमिलनाडु के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल उन क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाएं लागू करने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां उपचुनाव होने की संभावना है।

पलानीस्वामी ने दावा किया कि प्रशासनिक विफलता और कुप्रबंधन के कारण राज्य की आर्थिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत पर ठहर गई है, जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।