झंडा मैदान में बोले डॉ संजय सिंह, अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

गिरिडीह में भाजपा ने कांग्रेस पर एसआईआर की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। वे गिरिडीह के झंडा मैदान से गांधी चौक तक निकाली गयी पदयात्रा में बोल रहे थे। डॉ संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह महानगर और ग्रामीण जिला की ओर से आयोजित ” लोकतंत्र बचाओ ,अराजकता हटाओ ” कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में पदयात्रा के माध्यम से आमजनमानस एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू देवी, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।