दुगदा के हीरक रोड पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बोकारो के दुगदा स्थित हीरक रोड पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार शेखर सिंह गंभीर रूप से घायल, बीजीएच में इलाज जारी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में टी-मोड़ से डुमरा जाने वाली हीरक रोड पर कार और बाइक के बीच मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार शेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शेखर सिंह को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि कार चालक जयदेव कोरी टीडीसी कंपनी के कर्मचारी हैं और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।