Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपनी पत्नी कल्पना सोरेन व परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां के खूबसूरत चांडिल डैम का दौरा किया।

सीएम यहां की प्राकृतिक सुंदरता से बेहद प्रभावित हुए और अधिकारियों को डैम को विश्वस्तरीय इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। बोटिंग को आधुनिक बनाने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए एक ‘सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट’ तैयार किया जाएगा।



