रजरप्पा में अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग की रेड, 40 लीटर शराब और 100 किलो महुआ जब्त

रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी रेड। बारलोंग, बुध बाजार और छोटकी लारी से 40 लीटर देसी शराब और 100 किलो जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में अचानक छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया गया। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बारलोंग, बुध बाजार, फणिकपुर और छोटकी लारी में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के ठिकानों से करीब 40 लीटर देसी शराब और 100 किलो जावा महुआ बरामद किया गया।

मौके पर ही नष्ट की गई शराब और महुआ

छापेमारी के दौरान बरामद अवैध देसी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम अब इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

अवैध कारोबारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध शराब का निर्माण, भंडारण और तस्करी करने वालों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।