हजारीबाग : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह हजारीबाग के हरहुरू इलाके में शहीद सुभाष बारला मार्ग पर स्थित दो घरों में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये घर उदय साव और प्रदीप साव के हैं, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस इलाके में घर बनाए हैं। NIA की टीम अभी भी दोनों जगहों पर तलाशी ले रही है। हालांकि, छापेमारी के कारणों और इससे जुड़े मामले के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।



