पलामू : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को पलामू में ‘ट्री मैन’ के नाम से प्रसिद्ध कौशल किशोर जायसवाल के आवास पर उनसे और उनके परिजनों से मिले। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ट्री मैन’ के नाम से प्रसिद्ध श्री जायसवाल जी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति उनका समर्पण और अथक प्रयास आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने बहुत कम उम्र में ही ‘जंगल बचाओ अभियान’ की शुरुआत कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की। उनका जीवन हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है।




