कनॉट प्लेस के सुपर बाजार परिसर को पीपीपी मॉडल के जरिए किया जा रहा पुनर्विकसित

कनॉट प्लेस के ऐतिहासिक सुपर बाजार परिसर को पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक बनाया जाएगा। एनडीएमसी निजी निवेश आकर्षित करने और व्यावसायिक उपयोग से राजस्व बढ़ाने की तैयारी में जुटा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट के पास स्थित मशहूर ‘सुपर बाजार’ इमारत को आधुनिक रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका उद्देश्य निजी निवेश आकर्षित करना और नगर निकाय की संपत्ति से राजस्व जुटाना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनडीएमसी ने इस कार्य के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार समूह नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इमारत का आकलन करेगा, उसके सर्वोत्तम व्यावसायिक उपयोग की संभावना तलाशेगा, उसका मूल्य निर्धारण करेगा और डेवलपर चुनने की प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

Share This Article