डीडीए ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 80 प्रतिशत अधिक फ्लैट बेचे

डीडीए ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों में 9,332 फ्लैट बेचे, जो पिछले साल से 80 प्रतिशत अधिक हैं। बुकिंग की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्टूबर यानी पहले सात महीनों में 9,332 फ्लैट बेचे हैं। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीडीए ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,198 फ्लैट बेचे थे। डीडीए ने पिछले कुछ महीनों में निम्न आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) की तीनों प्रमुख श्रेणियों में कई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं।

डीडीए ने बयान में कहा, ‘‘4,134 अधिक फ्लैट की बिक्री हुई है, जो डीडीए की आवासीय पहल में जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। भावी खरीदारों को अतिरिक्त अवसर देने के लिए डीडीए ने पहले आओ, पहले पाओ आधार पर जारी आवासीय योजनाओं में बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दी है। इन योजनाओं में डीडीए कर्मयोगी आवास योजना-2025, डीडीए कर्मजीवी आवास योजना- 2026 और डीडीए नागरिक आवास योजना-2026 शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।