मंत्रिमंडल ने ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की है। इसके तहत 92 गीगावाट घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को देश में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण को गति देने के लिए 92 गीगावाट घंटे की ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित करने की परियोजना को व्यावहारिक बनाने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी। वित्त वर्ष 2030-31 तक चलने वाली पांच साल की इस योजना के तहत 30 गीगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, 60 गीगावाट घंटे की पंप स्टोरेज परियोजनाओं और दो गीगावाट घंटे की उभरती भंडारण प्रौद्योगिकियों को सहायता दी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।