नयाडीह गांव में कैसे पकड़ा गया अवैध शराब का अड्डा?
जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से पचवाई शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर अधिकारियों ने गांव में छापेमारी की। जांच के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्ठी मिली। इसके बाद टीम ने भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और वहां रखे करीब 100 मिट्टी के घड़ों में तैयार पचवाई शराब जब्त कर ली।
सुपाईडीह और केंदुआडीह में भी हुई छापेमारी
नयाडीह में कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग की टीम जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और केंदुआडीह गांव पहुंची।
यहां भी अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने शराब बनाने वाली भट्ठियों और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कर दिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
विकास मंडल और आदित्य मंडल फरार
छापेमारी के दौरान विकास मंडल और आदित्य मंडल नाम के दो लोग टीम को देखकर मौके से फरार हो गए।
बताया गया है कि दोनों अवैध शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
उत्पाद विभाग ने क्या दी चेतावनी?
जिला उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


