Dhanbad News: निरसा की चापापुर कोलियरी में बड़ी कार्रवाई, 120 टन चोरी का कोयला जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

धनबाद के निरसा स्थित चापापुर कोलियरी में सीआईएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, 120 टन अवैध कोयला जब्त, चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

निरसा: धनबाद के निरसा स्थित चापापुर कोलियरी में कोयला चोरी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब 120 टन कोयला जब्त किया गया है। वहीं, कोयला चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात कोयला चोरी की सूचना मिलने के बाद एरिया सुरक्षा पदाधिकारी रूपेश मिश्रा और सीआईएसएफ की टीम ने चापापुर कोलियरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयला परियोजना से चोरी का बताया जा रहा है।

इस मामले में सुरक्षा पदाधिकारी की ओर से कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

वहीं, बुधवार की देर शाम चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट यानी ओसीपी में कोयला चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। इसके बाद उसे निरसा पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में कोयला चोरी की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।