बोकारो की कथारा कोलियरी में बड़ा हादसा: महिलाओं पर गिरा कोयले का विशाल ढेर, तीन की दर्दनाक मौत

बोकारो के कथारा कोलियरी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। कोयले का ढेर गिरने से सात लोग दब गए। अस्पताल में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो स्थित कथारा कोलियरी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पांच नंबर स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला इकट्ठा कर रही महिलाओं पर अचानक कोयले का भारी ढेर गिर पड़ा। इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष समेत कुल सात लोग आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में तीन महिलाओं की मौत, घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कौशल्या देवी, पुष्पा देवी और एक अन्य महिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली थीं। वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और हादसे से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।