बांका पहुंचे लोकसभा सांसद पप्पू यादव, लोगों में लगी सेल्फी लेने की होड़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को बांका के कटोरिया पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनता के प्यार और सम्मान पर उन्होंने आभार जताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बांका : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव गुरुवार को बांका के कटोरिया पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर उनके साथ सेल्फी लेने और उनका स्वागत करने की होड़ लगी रही। लोगों के स्वागत से खुश नजर आए पप्पू यादव ने कहा कि बांका जिले के कटोरिया में जनता से मिले अपार स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आप सभी का आत्मीय स्वागत और सम्मान मेरे लिए अनमोल है। हृदय से आभार और सभी को सादर प्रणाम। गौरतलब है कि पप्पू यादव बीते दिनों धनबाद में थे, यहां उन्होंने बारामुड़ी खटाल को लेकर चल रहे जनांदोलन को अपना समर्थन दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।