गिरिडीह : जिले के धनवार में गुरुवार को बैंक डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, धनवार स्थित यूको बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर रिवॉल्वर की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार का भय दिखाया और बैंककर्मियों को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।फिलहाल लूटी गई रकम, अपराधियों की संख्या और घटना के समय बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।


