राहुल दुबे गैंग के अपराधी से उरीमारी जंगल में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशु दुबे घायल

रामगढ़ के उरीमारी जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधी अंशु दुबे के बीच मुठभेड़: जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल, हजारीबाग रेफर।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के एक कथित अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। उरीमारी के करमाटिला जंगल में हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी अंशु दुबे के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले उरीमारी आउटसोर्सिंग कंपनी सैनिक के सिक्योरिटी गार्ड को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को राहुल दुबे गैंग के सदस्य अंशु दुबे के शामिल होने का सुराग मिला।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को गढ़वा निवासी 22 वर्षीय अंशु दुबे को पूछताछ के लिए उरीमारी ओपी लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और पर्चा करमाटिला जंगल में एक पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया है।

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची। पुलिस के अनुसार, बरामदगी की कार्रवाई के दौरान अंशु दुबे ने अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और छिपाकर रखे हथियार से पुलिस बल पर फायरिंग कर दी।

इसके जवाब में थाना प्रभारी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें अंशु दुबे के बाएं पैर में गोली लग गई।

घटना के बाद घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।