Ranchi Traffic Alert: रांची में त्योहारों को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Traffic Alert: रांची में त्योहारों को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic Alert: राजधानी रांची में त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। धनतेरस और दीवाली को लेकर शहर के मुख्य सड़कों में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। अगर आप भी आज खरीदारी के लिए घर से बाहल निकल रहें है तो, यह खबर आपके लिए है…

Ranchi Traffic Alert: बड़े मालवाहक वाहनों पर नो-एंट्री लागू

रांची ट्रैफिक पुलिस के जारी निर्देशों के मुताबिक, इस इन रास्तों पर रहेगी वाहनों के परिचालन को लेकर प्रतिबंध रहेगी। अपर बाजार में दोपहर 12:30 बजे से रात 12 बजे तक चारपहिया वाहनों के एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। रेडियम चौक से सुजाता चौक के बीच सभी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। और पूरे रांची में सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। इसके साथ ही विक्रांत चौक, चर्च रोड से काली मंदिर चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूरी रोक रहेगी।

आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह से छूट

Ranchi Traffic Alert: धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। हालांकि, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह से छूट रह गई है। प्रशासन द्वारा रांचीवासियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

Share This Article