Ranchi Crime News: संत जेवियर स्कूल के पीछे से युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Crime News: संत जेवियर स्कूल के पीछे से युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने पत्थर से कूचकर और धारदार हथियार से हमला कर युवक की जान ली है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

दरअसल, धुर्वा डैम साइड स्थित संत जेवियर स्कूल के पीछे युवक का शव मिला है। युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका है। मृत युवक के शरीर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे तब उनकी नजर शव पर पड़ी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसकी हत्या किसने और किस वजह से की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। अब पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

Share This Article