रांची : धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संबल का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 07 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की दर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।



