मुख्यमंत्री हेमंत और कल्पना सोरेन की तस्वीर बाइक पर लगाकर घूमते हैं कुणाल जायसवाल

कसमार के होटल संचालक कुणाल जायसवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की यादगार मुलाकात की तस्वीर बाइक पर लगाकर घूम रहे हैं, जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आप इस चर्चित चेहरे को पहचानते होंगे। ये कसमार के कुणाल जायसवाल हैं, जिनका कसमार तिनकोनिया चौक में एक झोपड़ीनुमा होटल है। ये होटल इस वर्ष दशहरा के समय चर्चा में आया जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन अचानक सुबह सुबह आम आदमी की तरह कुणाल होटल पहुंचे। उन्होंने इस होटल में पकौड़ी खाया,चाय पी और फिर वहां से वे चले गए। इसके बाद से होटल मालिक जो कट्टर भाजपा समर्थक था अब उस यादगार पल की तस्वीर को अपने मोटर साइकिल में सजाकर घूमता रहता है।

Share This Article