ढाका : बांग्लादेश के खुलना में अज्ञात लोगों ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के एक भित्तिचित्र पर काली स्याही डालकर उसे खराब कर दिया है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। स्थानीय मीडिया में शनिवार को यह खबर सामने आई।

‘द डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, टैगोर की यह पेंटिंग खुलना रेलवे स्टेशन की बाहरी दीवार पर बनी थी। इसी दीवार पर इस क्षेत्र की कला, साहित्य और संस्कृति में योगदान देने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों की भी तस्वीरें बनी हुई थीं।



