रांची : आप इस चर्चित चेहरे को पहचानते होंगे। ये कसमार के कुणाल जायसवाल हैं, जिनका कसमार तिनकोनिया चौक में एक झोपड़ीनुमा होटल है। ये होटल इस वर्ष दशहरा के समय चर्चा में आया जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन अचानक सुबह सुबह आम आदमी की तरह कुणाल होटल पहुंचे। उन्होंने इस होटल में पकौड़ी खाया,चाय पी और फिर वहां से वे चले गए। इसके बाद से होटल मालिक जो कट्टर भाजपा समर्थक था अब उस यादगार पल की तस्वीर को अपने मोटर साइकिल में सजाकर घूमता रहता है।



