दरअसल, मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोहडीह बाजार का है। दीपावली के मौके पर एक महिला बाजार में फल खरीदने पहुंची थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। मौका मिलते ही एक अपराधी ने महिला के गले से चेन झपटी और दोनों तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला सकते में आ गईं।
घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, त्योहार के समय बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


