शुभेंदु ने बंगाल में भाजपा के लिए 70 फीसदी मतों का लक्ष्य रखा, जनता का विश्वास जीतने पर जोर दिया

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के मत प्रतिशत को 46 से बढ़ाकर 70 फीसदी करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने जनता का विश्वास जीतने और चुनावी वादे पूरे करने पर जोर दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दीघा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की जनता का भरोसा जीतकर और चुनावी वादे पूरे करके अपना मत-प्रतिशत मौजूदा 46 से बढ़ाकर 70 फीसदी करने के लिए काम करेगी।

शुभेंदु ने वामपंथी विचारधारा वाले आंदोलनकारियों-जिन्हें उन्होंने “कॉकरोच और खटमल” बताया-के साथ-साथ मादक पदार्थ माफियाओं, दुष्कर्म के दोषियों और ‘‘घुसपैठियों’’ को चेतावनी दी कि राज्य में उनके लिए “कोई जगह नहीं” है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।