पाकिस्तान के रावलपिंडी में TV एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में

पाकिस्तान के रावलपिंडी में टीवी एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रावलपिंडी : पाकिस्तान के रावलपिंडी में टीवी एंकर राबिया अहसान की रविवार को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उनके पति को हिरासत में लिया है और वारदात में इस्तेमाल किए जाने के संदेह वाले हथियार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार सिटी पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) हसन मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में स्थित घर में राबिया अहसान का शव मिला। सूचना मिलने पर वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस), एसएसपी (इन्वेस्टिगेशन) और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी (पीएफएसए) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।