Ranchi Breaking: मोरहाबादी के द अंपायर अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

News Aroma Desk
1 Min Read
Ranchi Breaking: मोरहाबादी के द अंपायर अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Breaking News: राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपार्टमेंट में आग लगते ही फ्लैटों में रह रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share This Article