श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई मां काली की रात्रि पूजा, सुबह से शाम तक चला प्रसाद वितरण

जमशेदपुर के केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में मां काली की रात्रि पूजा श्रद्धा से संपन्न हुई। सोमवार को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : श्री देवस्थानम जीर्णोद्धार ट्रस्ट और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वावधान में केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मां काली की रात्रि पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत सोमवार की सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक गोयल, साकेत गौतम, अशिम पाठक, सुबोध श्रीवास्तव, अभय सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अशोक कुमार, नवीन, काकुली मुखर्जी, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, अन्नू चौबे, रंजिता रॉय, नंदिता, इंद्रजीत सिंह, देव कुमार, गोल्डन एवं सुमित सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।