रांची में चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर और बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi news : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार वर्मा, रोहन मेवा, जोय तिर्की, रंजीत कुमार बेदिया और सन्नी करमाली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की पहली घटना बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में हुई थी, जहां चोरों ने लोहे के दो दरवाजे और खिड़कियों की ग्रिल चोरी कर ली थी। वहीं, दूसरी घटना में चोरों ने एल्युमिनियम के तार, इनवर्टर, बैटरी, मोटर पंप, सिलाई मशीन और वेल्डिंग मशीन सहित करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था।

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित अनुसंधान टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। इसी दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पहले भी किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल रहे हैं या नहीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।