चेन्नई : तमिलनाडु की एक अदालत ने निजी विद्यालयों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत लेने संबंधी कथित घोटाले में गिरफ्तार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को जमानत देने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के न्यायाधीश एल. एस. सत्यमूर्ति ने द्रमुक नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी।



