दीमापुर/कोहिमा : ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक विशेष पहल के तहत नगा समुदाय के 39 लोगों के अवशेष लौटाए हैं, जो उसके पिट रिवर्स संग्रहालय में एक सदी से अधिक समय से रखे हुए थे।

इन अवशेषों को सोमवार को संग्रहालय में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (एफएनआर) और नगा ट्राइब होहो को सौंप दिया गया।



