नयी दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें यहआयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। धनखड़ की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की।



