JAC Exam 2027: मैट्रिक-इंटर की आज से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, जानें आखिरी तारीख

झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिना विलंब शुल्क आवेदन 26 नवंबर तक और विलंब शुल्क के साथ 4 दिसंबर तक होंगे।

1 Min Read
JAC Board Exam 2027
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थी आज से जैक की आधिकारिक वेबसाइट [www.jac.jharkhand.gov.in](https://www.jac.jharkhand.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी समय-सारिणी के मुताबिक, छात्र बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक मिलेगा। सभी परीक्षार्थियों को तय समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा शुल्क और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।