Ranchi News: झारखंड के रेल यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है। उनको आने वाले दिनों में परेशानी करना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते हटिया और राउरकेला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन छह दिनों तक रद्द रहेगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर का परिचालन 13 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा।

Ranchi News: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से दोनों पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

इससे हटिया, राउरकेला और बीच के स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की चेक करने की सलाह दी है। इस समय में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना होगा।


