Ranchi Railway News: अब छुट्टी के दिन टिकट बुकिंग की टेंशन खत्म, रात 8 बजे तक मिलेगी सुविधा

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Railway News: अब छुट्टी के दिन टिकट बुकिंग की टेंशन खत्म, रात 8 बजे तक मिलेगी सुविधा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Railway News: रांची के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। टिकट आरक्षण की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने आरक्षण कार्यालय के एक यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटर का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी यात्री रात 8 बजे तक ट्रेन का टिकट आरक्षित करा सकेंगे।

रेलवे की ओर से यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर रविवार, 15 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी। फिलहाल इसे तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा। इस दौरान रांची आरक्षण कार्यालय का एक PRS काउंटर निर्धारित समय तक खुला रहेगा।

पहले दोपहर 2 बजे तक ही मिलता था टिकट

Ranchi Railway News: वर्तमान व्यवस्था के तहत रांची आरक्षण कार्यालय के सभी PRS काउंटर रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होते थे। इस कारण छुट्टी के दिन टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को सीमित समय मिलता था।

नई व्यवस्था के तहत एक काउंटर के समय में छह घंटे की बढ़ोतरी की गई है। अब यात्री रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन रात 8 बजे तक आरक्षण करा सकेंगे।

Ranchi Railway News: यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें नौकरी या अन्य व्यस्तताओं के कारण सामान्य दिनों में टिकट बुक कराने का समय नहीं मिल पाता है। छुट्टी के दिनों में देर शाम तक आरक्षण की सुविधा मिलने से यात्रियों को सहूलियत होगी।

Share This Article