Latehar News : लातेहार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी चंदवा थाना में दर्ज कांड संख्या 47/26 के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के डालमिया नगर निवासी सुमंत कुमार चंद्रवंशी और सावन कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मार्च में पकड़ा गया था 92 किलो गांजा
मामला इसी साल 11 मार्च का है। सिकनी के पास दो वाहनों के बीच टक्कर हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली, जिसमें गाड़ी संख्या JH05AS-5465 से 87 पैकेट में रखा करीब 92 किलो गांजा बरामद हुआ था।
घटना के बाद से फरार थे दोनों आरोपी
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सुमंत कुमार चंद्रवंशी और सावन कुमार का नाम सामने आया था। दोनों इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे।


