सरयू राय ने छठव्रतियों के बीच पूजन और प्रसाद सामग्री वितरित

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने छठ महापर्व के नहाय-खाय पर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूजन व प्रसाद सामग्री का वितरण किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को लोकआस्था के महापर्व छठ के नहाय-खाय के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूजन एवं प्रसाद निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों के वितरण कार्यक्रमों में भाग लिया।
श्री राय ने सबसे पहले मानगो चौक पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से संचालित थोक भाव में फल विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से छठ महापर्व में उपयोग होने वाले विभिन्न फल उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा की खरीदारी में सहूलियत मिल सके।
इसके बाद विधायक छायानगर, भुईंयाडीह में आयोजित छठ पूजन सामग्री वितरण समारोह में शामिल हुए। यहां दर्जनों श्रद्धालुओं के बीच छठ पूजा में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री वितरित की गई। इसके पश्चात उन्होंने बारीडीह चौक पर आयोजित समारोह में भाग लिया, जहां छठ का प्रसाद तैयार करने में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
श्री राय ने मानगो चौक पर भी प्रसाद निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए आयोजित इन प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रमों के क्रम में विधायक भुईंयाडीह स्थित बार एसोसिएशन भी पहुंचे। वहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आगामी रामार्चा पूजा का निमंत्रण पत्र सौंपा।

Share This Article