रांची : बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव शुक्रवार को गुमला के भरनो में आयोजित डाइर जतरा की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। जतरा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में डा अरुण उरांव ने कहा कि 21 पड़हा से जुड़े इन युवा साथियों के ज्ञानवर्धन के लिए गुमला जिला प्रशासन की तरफ से जल्द ही एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में इन्हें PESA से जुड़े ग्राम सभा के हक़, अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की जाएगी।



