छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत, जानें गुड़ की खीर और रोटी के प्रसाद का महत्व

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना या लोहंडा मनाया जाता है। व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करती हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू हो जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं।

खरना का क्या है महत्व?

छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना या लोहंडा कहा जाता है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेती हैं और पूरे दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं। शाम को सूर्यास्त के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

पूजा के बाद गुड़ और चावल से तैयार खीर के साथ रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। सबसे पहले व्रती प्रसाद खाती हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना के साथ ही करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।

 

 

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।