निशा भगत सुसाइड केस में सीबीआई ने दर्ज की FIR, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के नाम आए सामने

निशा भगत आत्महत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR। अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत अन्य लोगों को बनाया गया आरोपी, अब केंद्रीय एजेंसी करेगी मामले की जांच।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में अब सीबीआई ने कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक  सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। निशा भगत ने 6 नवंबर को आत्महत्या की थी। उनकी मौत के बाद पिता की शिकायत पर पिठोरिया थाने में कांड संख्या 114/2026 दर्ज की गई थी। अब सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने जांच शुरू करने के लिए पिठोरिया थाने में दर्ज उसी प्राथमिकी को अपने यहां रजिस्टर किया है।

अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर गंभीर आरोप

निशा भगत की मौत के बाद उनके पिता हंदू भगत ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। हंदू भगत का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी बेटी की बदनामी की और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। अब इस मामले में CBI की एंट्री के बाद जांच को लेकर लोगों की नजरें केंद्रीय एजेंसी पर टिकी हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।