जय शाह को फिर मिली ICC की कमान, गौतम गंभीर ने खास अंदाज में दी बधाई, कहा- आप इसके हकदार

जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुने गए। गौतम गंभीर ने खास संदेश देकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में क्रिकेट नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक ऐलान किया कि जय शाह लगातार दूसरी बार ICC के चेयरमैन चुन लिए गए हैं। थाईलैंड के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक के बाद उन्हें निर्विरोध इस पद पर दोबारा चुना गया। जय शाह की इस उपलब्धि पर BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने उन्हें बधाई दी। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए खास संदेश लिखा। गंभीर ने उम्मीद जताई कि जय शाह अपनी अगली पारी में भी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम जारी रखेंगे।

आप इसके पूरी तरह हकदार हैं- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर जय शाह को बधाई देते हुए लिखा, “जय भाई, ICC चेयरमैन के तौर पर एक और कार्यकाल मिलने पर बधाई। आप इसके पूरी तरह हकदार हैं। आपकी लीडरशिप पर जो भरोसा है, वह खुद ही सबकुछ बयां कर देता है। उम्मीद है कि आप क्रिकेट के खेल को और भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” वहीं, जय शाह ने भी इस जिम्मेदारी के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें निर्विरोध दोबारा इस पद के लिए चुना।

ओलंपिक्स में क्रिकेट की वापसी पर रहेगा फोकस

दोबारा ICC चेयरमैन चुने जाने के बाद जय शाह ने क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर और लोकप्रिय बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि उनकी लीडरशिप में ICC क्रिकेट की ओलंपिक्स में वापसी को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। जय शाह के मुताबिक, ओलंपिक्स क्रिकेट के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके जरिए इस खेल को दुनिया भर के नए दर्शकों तक पहुंचाया जा सकेगा। अब उनके दूसरे कार्यकाल में क्रिकेट को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने और ओलंपिक्स में इसकी मौजूदगी को सफल बनाने पर खास ध्यान रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।