छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी पर किया डंडे से वार, मां की गोद में बैठे ढाई माह के बच्चे की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी से विवाद के दौरान पति के डंडे का वार मां की गोद में मौजूद ढाई माह के बच्चे को लग गया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से विवाद के दौरान डंडे के वार से ढाई माह के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देत हुए बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलोरा गांव का निवासी द्वारिका प्रसाद केंवट रविवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी मुस्कान केंवट के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद कर रहा था।

इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी पति ने पत्नी पर डंडे से वार कर दिया। इस दौरान मां की गोद में मौजूद ढाई माह के बच्चे सोमू को भी डंडे का वार लग गया। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 16 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।