तीस की उम्र के बाद पुरुषों में बढ़ रहा रोगों का खतरा, 78 हजार जांचों में 13 हजार के नतीजे असामान्य

30 की उम्र के बाद पुरुषों में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, 78 हजार जांचों में 13 हजार नतीजे असामान्य; नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली पर डॉक्टरों ने दिया जोर।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: करियर की दौड़, परिवार की जिम्मेदारियां और भागदौड़ भरी जिंदगी में 30 की उम्र पार करते ही पुरुष सेहत के मोर्चे पर लापरवाह हो रहे हैं। इसका खुलासा करीब 78 हजार जांचों के विश्लेषण में हुआ है, जहां 13 हजार से अधिक नतीजे असामान्य मिले। एक निजी जांच केंद्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘महाजन इमेजिंग एंड लैब्स’ ने एक बयान में बताया कि उसने 30 साल और उससे अधिक उम्र के पुरुषों द्वारा बीते छह महीने में कराई गईं करीब 78,000 जांचों का विश्लेषण किया जिसमें करीब 46 प्रतिशत हृदय संबंधी जांचों के नतीजे असामान्य रहे, जबकि 20 प्रतिशत से अधिक छाती के एक्स-रे में भी गड़बड़ियां मिलीं। करीब दो प्रतिशत पैथोलॉजी जांचों में गंभीर नतीजे सामने आए, जिन पर तत्काल चिकित्सकीय रूप से ध्यान देने की जरूरत थी।

health-news-risk-of-diseases-rising-in-men-after-age-30-13000-abnormal-results-in-78000-tests-pti

एक बयान के मुताबिक, संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. हर्ष महाजन ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय और गुर्दे की बीमारियां तथा फैटी लीवर शुरुआती दौर में बिना स्पष्ट लक्षणों के विकसित हो सकते हैं तथा नियमित जांच से इनका समय रहते पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है।

कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. प्रभात कुमार ने भी 30 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को रक्तचाप, रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल तथा गुर्दे और जिगर की नियमित जांच कराने की सलाह दी।

health-news-risk-of-diseases-rising-in-men-after-age-30-13000-abnormal-results-in-78000-tests-pti

उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, अनियमित खानपान और पर्याप्त नींद न लेना स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन पुरुषों के परिवार में पहले से किसी पुरानी बीमारी का इतिहास रहा है, उन्हें अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए और जरूरी जांच के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

उनके मुताबिक, समय पर मेडिकल सलाह, नियमित स्वास्थ्य जांच और अच्छी जीवनशैली की आदतें अपनाकर भविष्य में बीमारियों के खतरे को कम करने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।