भारत के चार विकेट पर 486 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 486 रन बना लिए हैं। राहुल ने 136 और गिल ने 98 रन बनाए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वेलिंगटन: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 486 रन बनाए।
भारत ने इस तरह से न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है जिसने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे।
राहुल ने 136 रन की आकर्षक पारी खेली जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए। गिल तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले 98 रन बनाकर आउट हो गए।
स्टंप उखड़ने के समय ऋषभ पंत 55 रन पर खेल रहे थे जबकि नाइट वॉचमैन अंशुल कंबोज को अभी अपना खाता खोलना है।

Share This Article